1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly Mobile worth 1.6 lakh stolen from house, complaint registered

दादा के घर से चोरी हुआ कीमती फोन, मोबाइल में थी अहम जानकारियां

फोन में अहम जानकारियां थी और नंबर थे और कई एकाउंट की डिटेल उस फोन में थी

Sourav Ganguly Mobile worth 1.6 lakh stolen from house news in hindi
Sourav Ganguly Mobile stolen from house : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का मोबाइल फोन उनके घर से चोरी हो गया है। उस फोन की कीमत एक लाख 60 हजार थी। यह तब हुआ जब उनके बेहला स्थित घर पर रंगो-रोगन का काम चल रहा था। ऐसे में पुलिस घर में काम करने वाले कारीगरों से भी पूछताछ कर सकती है फोन में अहम जानकारियां थी और नंबर थे और कई एकाउंट की डिटेल उस फोन में थी।


काफी ढूढ़ने के बाद जब उन्होंने फोन नहीं मिला, उन्होंने ठाकुरपुकुर स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में दादा ने मोबाइल का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने की गुजारिश की है। हालांकि, अब तक दादा की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

 
पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में गांगुली ने लिखा, “मुझे लगता है कि मेरा फोन घर से चोरी हुआ है। मैंने अपना फोन आखिरी बार 19 जनवरी को सुबह 11:30 बजे देखा था। उसके बाद मैंने अपना फोन ढूंढने की कोशिश की लेकिन मिला नहीं। फोन खोने से दुखी हूं, क्योंकि उस फोन में कई नंबर हैं और व्यक्तिगत जानकारी और अकाउंट की डिटेल हैं। मैं पोन का पता लगाने या उचित कार्रवाई करने का अनुरोध कर रहा हूं।“
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
IND vs AUS Final : एक महान कप्तान की पहचान बताते हुए उदय सहारन ने मंजूर की अपनी गलतियां