suvichar
✕

विश्वकप में पाकिस्तान के जीतने की उम्मीद नहीं: शोएब

Updated: गुरुवार, 1 जनवरी 2015 (14:42 IST)
कराची। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने कहा है कि टीम के दो अहम खिलाड़ियों सईद अजमल और मोहम्मद हफीज के खेलने पर असमंजस के कारण पाकिस्तान के आईसीसी विश्वकप 2015 का खिताब जीतने की उम्मीद नहीं है।
शोएब ने विश्वकप खिताब के भावी उम्मीदवारों के रूप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और भारत को चुना। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान को जीतते देखना चाहता हूं लेकिन सईद अजमल और मोहम्मद हाफीज के कारण टीम की स्थिति उतनी मजबूत नहीं लग रही है। इसलिए मुझे लगता है कि ये तीनों देशों में से कोई एक विश्वकप खिताब जीत सकता है।
 
गौरतलब है ऑफ स्पिनर अजमल और हफीज दोनों को ही संदिग्ध गेंदबाजी के कारण निलंबन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दोनों खिलाडि़यों के आगामी विश्वकप में खेलने की उम्मीद फिलहाल न के बराबर है। पाकिस्तान सात जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले विश्वकप के लिए टीम की घोषणा कर सकता है।
 
इस बीच शोएब ने कहा कि वह इस वर्ष होने वाले विश्वकप में टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन जरूरी है कि क्रिकेट बोर्ड और राष्ट्रीय टीम में उनकी भूमिका स्पष्ट हो। शोएब काफी समय से पाकिस्तानी टीम से नजरअंदाज चल रहे हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2013 में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेला था।
 
लेकिन विश्वकप के 30 संभावितों में उनका नाम शामिल किए जाने के बाद से एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने को लेकर शोएब को एक उम्मीद जगी है। (वार्ता)  

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)