sundarkand
✕

शिखर और मैं लंबे समय से खेलते हैं इसलिए एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से समझते हैं : रोहित शर्मा

Updated: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (19:01 IST)
माउंट मौंगानुई। भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

मैच जिताने में अपना अहम योगदान देने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। रोहित ने 96 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।
        
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद रोहित ने कहा, खास बात है कि हम मैच जीत गए हैं। हमें नहीं पता था कि पिच कैसी है और हमें कैसी शुरुआत करनी है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा हमें पिच समझ आने लगी और हमने स्कोर को ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश की।
       
अपने जोड़ीदार और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, मैं और धवन एक-दूसरे के खेल को बखूबी समझते हैं, और मैं धवन के साथ साझेदारी करने में प्रफुल्लित महसूस करता हूं। यह टीम के लिए महत्वपूर्ण है कि आप टीम को ठोस शुरुआत दें। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख