Hanuman Chalisa

शार्दुल ठाकुर ने दूसरे टेस्ट में कराई भारत की वापसी, द.अफ्रीका का मध्यक्रम किया ध्वस्त

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (16:15 IST)
दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया । कप्तान डीन एल्गर ने 11 रन और कीगन पीटरसन ने 14 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 88 रन तक ले गए। शार्दुल ने एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर भारत को दिन की पहली और दक्षिण अफ्रीका की पारी में दूसरी सफलता दिलाई। एल्गर ने 120 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाये।

शार्दुल ने अर्धशतक पूरा कर चुके कीगन पीटरसन को टीम के 101 के स्कोर पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाये।

शार्दुल यहीं नहीं थमे। उन्होंने रैसी वान डेर डुसेन को मात्र एक रन पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा और मेजबान टीम का चौथा विकेट निकाल दिया। दूसरे दिन लंच से पहले गिरे तीनों विकेट शार्दुल के हिस्से में गए। लंच के समय तेम्बा बावुमा खाता खोले बिना क्रीज पर थे। शार्दुल ने मात्र छह रन देकर तीन विकेट लिए।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख