biodatamaker
✕

श्रीलंकाई गेंदबाज इरंगा का बैन खत्म

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (14:47 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के तेज गेंदबाज शमिंडा इरंगा के गेंदबाजी एक्शन को फिर से वैध करार दे दिया गया है और अब उन पर लगे 1 वर्ष के प्रतिबंध के बाद वे फिर से अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल सकेंगे।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इरंगा के गेंदबाजी एक्शन की पुन: समीक्षा की गई है और पाया है कि उनकी कुहनी अब आईसीसी के नियमानुसार 15 डिग्री के भीतर ही मुड़ रही है, जो वैध है। 
 
इरंगा का गत वर्ष मई में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में टेस्ट के दौरान गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी से बैन कर दिया गया था। उनके एक्शन की स्वतंत्र जांच में भी उन्हें दोषी करार दिया गया था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख