ramcharitmanas
✕

शाहिद अफरीदी की निगाह विश्व टी20 के खिताब पर

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (22:41 IST)
कराची। पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी का परिवार अब कराची के बजाय लाहौर में जाकर बसेगा, ताकि यह क्रिकेटर अगले साल भारत में होने वाले विश्व टी20 चैंपियनशिप की अच्छी तरह से तैयारी कर सके। 
मूल रूप से पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम के कबीलाई क्षेत्र के रहने वाले अफरीदी बचपन से कराची में रह रहे हैं लेकिन अगले सप्ताह उनका परिवार लाहौर चला जाएगा ताकि वे वहां स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का पूरा उपयोग कर सकें। अफरीदी ने कहा कि वे चैंपियनशिप जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 
 
यदि पाकिस्तान विश्व टी20 का खिताब जीत जाता है तो यह अफरीदी के लिए शानदार विदाई होगी। वे अगले साल 11 मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। 
 
अफरीदी ने कहा कि वे वर्तमान टीम से खुश हैं। उन्होंने कहा, मुझे टूर्नामेंट से पहले काफी मैच खेलने हैं। हमने कई नए खिलाड़ियों को आजमाया और वे प्रतिभाशाली हैं। विश्व टी20 के लिए मेरे दिमाग में टीम संयोजन का खाका बनता जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)