Hanuman Chalisa

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन परिणय सूत्र में बंधे

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (16:05 IST)
तिरूवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को यहां कालेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गए। 

 
होटल में सुबह हुए इस समारोह में करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे। केरल रणजी टीम के सदस्य और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स के इस 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से पांच साल के लंबे संबंध की घोषणा की थी। 
 
संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थे। दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा। 
 
संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी-20 में अर्द्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था। उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक आनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था। 
 
संजू ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण किया था। (वार्ता)  फोटो साभार ट‍्विटर

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख