Bhai Dooj
✕

आईपीएल का अनुभव बेहतरीन रहा : बिलिंग्स

Updated: शनिवार, 6 मई 2017 (09:05 IST)
लंदन। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने ट्वंटी-20 लीग से स्वदेश लौटने के बाद कहा है कि आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बेहद शानदार रहा।
 
बिलिंग्स को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इसी के चलते वे आईपीएल को बीच में ही छोड़कर वापस स्वदेश लौट आए हैं। बिलिंग्स का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए उनके लिए यह सीरीज एक शानदार मौका है। 
 
उन्होंने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बेहद शानदार रहा। वहां पर क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों में एक जुनून है। भारत में क्रिकेट खेलना मेरे लिए काफी अच्छा रहा, लेकिन अब मैं वापस इंग्लैंड आ चुका हूं और फिर से अपने खेल पर ध्यान लगा रहा हूं। 
 
विकेटकीपर बिलिंग्स के पास अगले कुछ दिनों तक विकेट के पीछे अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। बिलिंग्स ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक वह इंग्लैंड के लिए मात्र 9 वनडे मैच ही खेले हैं। 
 
25 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि लीग के दौरान भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों से बात करना मुझे अच्छा लगता था, चाहे वो क्रिकेट के बारे में हो या अपनी जिंदगी के बारे में। टीम के खिलाड़ी बेहद शांत रहते हैं और अपना अनुभव टीम के साथ साझा करते हैं। यहां विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कोच है इसलिए मैं फिर से यहां आकर खेलना चाहूंगा। 
 
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और चयनकर्ताओं का मानना है कि बिलिंग्स के पास आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में विकेट के पीछे फिर अपनी प्रतिभा देखाने का मौका होगा। 
 
मोर्गन ने कहा कि हमें जॉनी बेयरस्टो और सैम बिलिंग्स में कोई फर्क नहीं दिखाई देता। मेरा मानना है कि इन 2 मैचों से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग छाप छोड़ सकते हैं। बिलिंग्स को अगर विकेटकीपिंग में मौका नहीं मिलता है तो वह क्षेत्ररक्षण में भी अपना अहम योगदान दे सकते हैं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख