Hanuman Chalisa

मेरे दिल में सर ब्रैडमैन का स्‍थान हमेशा रहेगा खास : सचिन तेंदुलकर

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (23:50 IST)
नई दिल्ली। रिकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने विश्व क्रिकेट में अग्रणीय स्थान रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन को बुधवार को याद करते हुए कहा कि उनके दिल में इस दिग्गज खिलाड़ी का स्थान हमेशा खास रहेगा। 
                 
दरअसल, मास्टर ब्लास्टर सचिन ने सन् 2002 में आज ही के दिन ब्रैडमैन का 29 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30वां टेस्ट शतक जमाया था। सचिन ने इस मौके को बेहद खास बताते हुए ट्विटर पर कहा, ब्रैडमैन का मेरे दिल में विशेष स्थान है। आज का दिन मेरे करियर के खास दिनों में से है। 
           
सचिन ने बताया कि उनके पास ब्रैडमैन की सर्वकालिक खिलाड़ियों में चुनी गई टेस्ट एकादश की टीम की फोटो है और उन्होंने इसे घर पर फ्रेम कराकर लगा रखा है। उन्होंने ब्रैडमैन द्वारा की गई प्रशंसा को एक बड़ी प्रेरणा बताया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख