sundarkand
✕

फेडरर को चीयर करने पहुंचे सचिन

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2017 (18:59 IST)
लंदन। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी और पुराने दोस्त स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर का समर्थन करने यहां पहुंचे जो अपने 19वें ग्रैंड स्लैम के लिए फाइनल में मारिन सिलिच से भिड़ेंगे।
 
विंबलडन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सचिन शुक्रवार को स्विस खिलाड़ी फेडरर का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आना हमेशा से उनके लिए खास रहा है क्योंकि वे टेनिस के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
 
सचिन ने कहा कि यहां आना मेरे लिए हमेशा से खास रहा है। विंबलडन से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। मैं फेडरर को पिछले 10 वर्षों से खेलता हुआ देख रहा हूं और यहां पर मैं उनका समर्थन करने आया हूं। फेडरर जमीन से जुड़े हुए एक विनम्र खिलाड़ी है। 18 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन फेडरर रिकॉर्ड 11वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। सात बार के चैंपियन फेडरर का फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच से मुकाबला होगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख