suvichar
✕

यह शानदार जीत है : सचिन तेंदुलकर

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (08:06 IST)
हैदराबाद। दिग्गज बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल-10 में अपनी टीम की खिताबी जीत को शानदार करार दिया। मुंबई ने रविवार को यहां राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट को 1 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। 
 
तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा कि शानदार! बेहतरीन जीत! हम बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन हमनें सकारात्मक सोच रखी और इसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया। दबाव की परिस्थितियों में हमने शानदार गेंदबाजी और अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। 
 
मुंबई के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टीम ने कई बार एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया। आज कृणाल पंड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मैच में बनाए रखा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख