biodatamaker

एमएस धोनी का वनडे में 100 स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (19:56 IST)
कोलंबो। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ आज यहां पांचवें और अंतिम मैच में एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने।
 
धोनी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप करके अपने 301वें एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉड को तोड़ा। संगकारा के नाम 404 मैच में 99 स्टंपिग दर्ज है।
 
धोनी ने इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 281 कैच भी लपके हैं जबकि भारतीय पारी की शुरुआत से पहले उनके नाम पर 9657 रन भी दर्ज थे। धोनी ने इसके अलावा 90 टेस्ट और 77 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।
 
पूर्व भारतीय कप्तान ने 90 टेस्ट में 256 कैच लपकने के अलावा 38 स्टंपिंग की हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर 43 कैच और 23 स्टंपिंग दर्ज हैं। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख