dharma sangrah
✕

टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का आया यह बयान

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (11:40 IST)
कोलंबो। भारत को निदहास ट्रॉफी के पहले ही मैच में श्रीलंका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। विराट की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी को जाता है।


रोहित ने कहा कि उनकी टीम अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के दम पर हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत हासिल की।

मैच के बाद एक बयान में रोहित ने कहा कि हमने अच्छा स्कोर किया था, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। टीम की जीत का श्रेय उसके बल्लेबाजों को जाता है। रोहित ने कहा कि हमारी टीम के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की।

हालांकि कभी-कभी हालात आपके पक्ष में नहीं होते है। हमारी योजना सही प्रकार से लागू नहीं हुई। हम अपनी गलती से हारे। इस प्रकार की विकेट पर आपकी बल्लेबाजी का मजबूत होना जरूरी है। आशा है कि हम अच्छी वापसी करेंगे। (एजेंसियां)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख