Daily Horoscope
✕

मेडिकल चेकअप के लिए स्वदेश लौटेंगे रोहित शर्मा

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (00:25 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य रोहित शर्मा रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए मुंबई लौटेंगे।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि रोहित शर्मा मेडिकल चेकअप कराएंगे जो उनकी हालिया सर्जरी का फॉलोअप है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘उनकी कोई स्वास्थ्य या फिटनेस संबंधित चिंता नहीं है और वह आज (तीन अगस्त 2017) को मुंबई के लिए रवाना होंगे और कल (चार अगस्त 2017) को टीम से जुड़ जाएंगे।’ 
 
रोहित की नवंबर में लंदन में जांघ की सर्जरी हुई थी। वह अप्रैल-मई में आईपीएल के बाद ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सके। वह श्रीलंका में दो टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख