dharma sangrah
✕

T-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा घायल

Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (08:47 IST)
एडिलेंड। T-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान रोहित शर्मा घायल हो गए। 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सेमीफाइनल होगा।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में चोट लगी है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि चोट कितनी गंभीर है। यह भी जानकारी नहीं मिली है कि रोहित सेमीफाइनल में खेल पाएंगे या नहीं।
 
 
भारत और इंग्लैंड दोनों को ही खिताब का प्रबर दावेदार माना जा रहा है। रोहित को बड़े मैचों का खिलाड़ी कहा जाता है, ऐसे में मैच से पहले उनका फिट होना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
 
टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमें इससे पहले 2012 में भिड़ी थी। उस में रोहित ने मात्र 33 गेंदों में 55 रन बनाए थे जबकि विराट ने 32 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली थी। भारत ने मैच में 170 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम मात्र 80 रन ही बना सकी थी। इस बार भी टीम को इन दोनों बल्लेबाजों से ऐसी ही पारी की उम्मीद है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख