kalsarpa dosh calculator
✕

रोहित शर्मा और डैरेन ब्रावो पर लगा 'जुर्माना'

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2016 (23:57 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन खेल के दौरान आपसी बहस करने के लिए भारत के रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के डैरेन ब्रावो पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 
           
आईसीसी की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी की आचार सहिंता के नियम 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और यह खेल भावना के विपरीत आचरण से जुड़ा हुआ मामला है। दोनों खिलाड़ियों को लेवल एक स्तर का दोषी पाया गया है।             
        
मैदानी अंपायर नाईजेल लांग और रॉड टकर के अलावा तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डिगुएड ने आरोप लगाए। मैच के अंतिम दिन सुबह ब्रावो और रोहित ने एक दूसरे के साथ खेल भावना के विपरीत बहस से बचने के अंपायरों के कई आग्रह और निर्देशों को नजरअंदाज किया। 
         
मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध और आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले की सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी। लेवल एक के अपराध के लिए न्यूनतम सजा चेतावनी-फटकार या मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना या दोनों है। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख