dharma sangrah
✕

कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम एशिया कप के लिए रवाना

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (00:07 IST)
मुंबई। भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हुए। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी, जो शनिवार से शुरू होगा। ऑलराउंडर केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धोनी, युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की।
 
जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद हुई सर्जरी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। यह चोट उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान लगी थी। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि कुछ खिलाड़ी गुरुवार को एशिया कप के लिए रवाना हुए जबकि अन्य भी उनसे जुड़ जाएंगे।
 
चहल और कुलदीप ने धोनी के साथ फोटो पोस्ट की है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी, इसके बाद उसका सामना अगले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख