dipawali
✕

ऋषभ पंत के बचाव में उतरे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (08:01 IST)
मेलबोर्न। अपनी शारीरिक परेशानियों के अलावा खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बचाव में  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उतरें हैं। पोंटिंग को भरोसा है कि पंत की मैच जिताने वाली क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है उनकी टीम इंडिया में जल्दी ही वापसी होगी। 
 
घरेलु सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले एकदिवसीय मैच में पंत के सिर में चोट लग गई थी लेकिन अब वह फिट हैं। इस बीच  उनके स्थान पर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले केएल राहुल ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने ट्विटर पर अपने ‘Followers’ के साथ सवाल जवाब सत्र में कहा, ‘ऋषभ पंत प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। मैं आईपीएल में फिर से उसके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम की अंतिम एकादश में वापसी करेंगे।’ 
 
पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। पंत ने 2019 में अहम भूमिका निभाकर टीम को 7 साल में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचाया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख