Hanuman Chalisa
✕

कपिल जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड का किया पंत ने अंत, जड़ी टेस्ट की सबसे तेज 50

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (14:39 IST)
बेंगलुरू:भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट भी टी-20 के अंदाज से खेलते हैं। कभी कभार टीम मैनेजमेंट और विशेषज्ञों ने उनके इस खेल की आलोचना भी की है। हालांकि जब पंत का यह My Way or the Highway वाला नियम काम करता है तो सबकी बोलती बंद हो जाती है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दिन रात्रि के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां महान क्रिकेटर कपिल देव के 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

पंत ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े थे। उन्होंने भारत की दूसरी पारी के 42वें ओवर में प्रवीण जयविक्रम की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर बाउंड्री लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने 1982 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

यही नहीं साल 2021 से सिर्फ दो बल्लेबाजों ने 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं पहले हैं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और दूसरे ऋषभ पंत

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख