Daily Horoscope
✕

ऋषभ पंत की बचकानी हरकत से शर्मिंदा हुई टीम इंडिया

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (00:00 IST)
राजकोट। एमएस धोनी से विकेटकीपिंग की विरासत लेने वाले ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ऐसी हरकत कर डाली, जिससे पूरी टीम इंडिया शर्मिंदा हो गई। किसी भी विकेटकीपर से अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह की हरकत की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
 
ALSO READ: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20 खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर
 
दरअसल रोहित ने छठे ओवर में गेंद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को थमाई। चहल की तीसरी गेंद पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज क्रीज से बहुत बाहर निकल आए और स्ट्रोक चूक गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर का सहारा लिया। 
 
रीप्ले में साफ दिख रहा था कि पंत ने बॉ‍ल विकेट के आगे से पकड़ी है। नियम के अनुसार ग्लव्स का कोई हिस्सा विकेट से आगे नहीं होना चाहिए और ऐसे में लिटन को नॉटआउट घोषित किया गया। अंपायर ने इसे नोबॉल करार करते हुए फ्री हिट दी, जिस पर लिटन ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद भी उन्होंने सीमा पार भेजी।
 
ALSO READ: रोहित शर्मा की तूफानी पारी से भारत ने टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी की
 
लजा रहे हैं ऋषभ पंत : अपनी अपरिपक्व कीपिंग की वजह से ऋषभ पंत टीम इंडिया को लजा रहे हैं। उनकी इस हरकत पर कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान है। जिस विकेटकीपर को चयनकर्ता अगले टी-20 विश्व कप के लिए तैयार कर रहे हों, उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें रखी जाती है, वह भी ऐसे में जब धोनी अपने दस्ताने टांगने जा रहे हों।
 
बहुत कुछ सीखना बाकी है पंत को  : ऋषभ पंत लंबे समय से विकेटकीपिंग कर रहे हैं और आईपीएल में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले कई मैचों में वे बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं। यहां तक कि क्रिकेट में विकेटकीपिंग के बेसिक्स भी वे भूल गए है कि बल्लेबाज को कैसे आउट किया जाता है। पंत को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। मैच के बाद जरूर रोहित शर्मा ने पंत की जमकर क्लास ली होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख