Daily Horoscope
✕

सौरव गांगुली ने रिद्धिमान साहा को भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (16:17 IST)
कोलकाता। कंधे की चोट के कारण रिद्धिमान साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वह पिछले पांच से दस साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। 
 
 
दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
 
गांगुली ने कहा, ‘वह लगभग एक साल से टीम से बाहर है लेकिन मुझे लगता है कि पिछले पांच से दस साल में वह भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द उबर जाएंगे। 
 
पूर्व कप्तान गांगुली यहां ‘विकी’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। यह किताब खेलों की एक काल्पनिक कहानी है, जिसे वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्य ने लिखा है। इस किताब में एक विकेटकीपर के संघर्ष की कहानी लिखी गई है जो जूझने के बाद बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है।
 
युवा ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की प्रभावी शुरुआत की और वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है।
 
भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाने वाले साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्ट के दौरान किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को जुलाई 2019 तक कोई टेस्ट नहीं खेलना जिससे बंगाल के इस विकेटकीपर का भविष्य अनिश्चित है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख