ramcharitmanas
✕

रिद्धिमान साहा के करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी

Updated: रविवार, 19 मार्च 2017 (23:53 IST)
रांची। रिद्धिमान साहा ने अॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 117 रन की पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट करार किया और कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों से जो सहयोग मिल रहा है,  उससे उनकी बल्लेबाजी पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। साहा ने चेतेश्वर पुजारा (202) के साथ मिलकर अहम भूमिका अदा की और भारत को पहली पारी के आधार पर 152 रन की बढ़त बनाने में मदद की।
साहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह मेरी तीन में से सर्वश्रेष्ठ पारी है। हमें एक साझेदारी की जरूरत थी। मेरी भागीदारी धीरे से शुरू हुई। यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने कहा,  पुजारा ने हमेशा मुझे मेरे शाट खेलने में समर्थन किया है। उन्होंने मुझे सकारात्मक रहने को कहा। मैंने सकारात्मक खेल दिखाया जो बेहतरीन रहा।  
 
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, पुजारा ने मुझे कहा कि छोटी छोटी 10-20 रन की भागीदारियों के बारे में सोचो। मैंने अच्छी गेंदों का सम्मान किया और मजबूती के हिसाब से खेला।  साहा ने कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों से जो सहयोग मिला है, उससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है।
 
उन्होंने कहा, मैंने अपनी बल्लेबाजी के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया। अब मैं आत्मविश्वास से शाट खेलता हूं। जब मैं स्वीप शॉट या बाहर आकर खेलता था तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में मुझे इसमें संशय रहता था। अब टीम मेरा समर्थन कर रही है, जिसका मेरे उपर सकारात्मक असर पड़ रहा है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख