Hanuman Chalisa
✕

काउंटी में अश्विन का जलवा

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (23:49 IST)
वार्सेस्टरशायर। रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट के दूसरे डिविजन के मैच में वूस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए आज यहां अपना पहला अर्धशतक डरहम के खिलाफ लगाया।
 
अश्विन 130 गेंद में 82 रन बनाकर टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे। अश्विन की पारी के दम पर वूस्टरशायर की टीम 90.2 ओवर 335 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जो क्लार्क (65) और ईड बर्नार्ड (75) ने भी अर्द्धशतक लगाया।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ‘विश्राम’ दिए गए अश्विन का काउंटी में यह चौथा मैच है। उन्होंने इससे पहले तीन मैचों में 13 विकेट झटके है जिसमें ग्लूस्टरशायर के खिलाफ पांच विकेट भी शामिल है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख