sundarkand
✕

अश्विन ने कहा, स्मिथ के रोने के बाद अब दुनिया खुश हो जाएगी

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (16:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने विवादों में घिरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया सिर्फ आपको रुलाना चाहती है, एक बार आप रो दिए तो वे संतुष्ट हो जाएंगे और इसके बाद खुश रहेंगे।
 
 
अश्विन ने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस गेंद से छेड़छाड़ वाले मुद्दे को भूलकर आगे बढ़ेंगे। अश्विन ने ट्वीट किया, 'दुनिया सिर्फ आपको रोते हुए देखना चाहती है, एक बार आप रो दिए तो वे संतुष्ट हो जाते हैं और फिर खुश रहते हैं। हमदर्दी केवल शब्द ही नहीं है, अब भी लोगों में यह सहानुभूति है। भगवान @स्टीवस्मिथ49 और बैनक्रॉफ्ट को इससे बाहर निकलने की ताकत दे।'
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'और @डेविडवॉर्नर31 को भी इससे बाहर निकलने के लिए ताकत की जरूरत होगी, उम्मीद करता हूं कि उनका खिलाड़ी संघ उन्हें यह समर्थन मुहैया कराएगा।' (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख