sundarkand
✕

टी-20 विश्व कप में बड़ा बदलाव, 5 खिलाड़ियों के अलावा पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया : शास्त्री

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2019 (17:57 IST)
कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद बन चुके रवि शास्त्री की चीफ कोचिंग में 2021 तक टीम इंडिया रहेगी। आने वाले सालों की चुनौतियों को देखते हुए शास्त्री ने अभी से कमर कसते हुए टीम इंडिया में बदलाव के संकेत दे दिए हैं।
 
उन्होंने खुलकर कहा कि भारत के सामने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा 2020 और 2021 में लगातार 2 टी-20 वर्ल्ड कप हैं, लिहाजा अभी से उन क्रिकेटरों पर ज्यादा ध्यान देना होगा, जो टीम का हिस्सा बने रहेंगे। 
 
शास्त्री ने उन 5 युवा खिलाड़ियों का खुलासा भी किया, जो अगले टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। ये नाम हैं- विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह। उनका मानना है कि इन 5 खिलाड़ियों के अलावा टी-20 विश्व कप की पूरी टीम इंडिया बदल सकती है।
भारतीय कोच के अनुसार इस वक्त टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ काफी शक्तिशाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है और वे अगले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ताकत बनकर उभरने के साथ टीम को चैंपियन बनाने की कूवत भी रखते हैं।
 
इस वक्त टीम इंडिया की आईसीसी टी-20 रैंकिंग चौथे स्थान की है। शास्त्री मानते हैं कि हम अगले विश्व कप के लिए अभी से खाका तैयार करने में जुट गए हैं।

2020 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 8 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा जबकि 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा। इसकी तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख