Hanuman Chalisa
✕

भारतीय अंडर 19 टीम के गेंदबाज रसीख सलाम को क्यों बीसीसीआई ने बैन किया?

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (20:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाज रसीख सलाम को उम्र के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
 
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के साथ होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में रसीख की जगह प्रभात मौर्य को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने कहा कि रसीख सलाम को गलत जन्म प्रमाण पत्र दाखिल करने के आरोप में 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
 
रसीख जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं और वे परवेज रसूल और मंजूर डार के बाद राज्य के तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में खेले हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख