sundarkand

क्रिकेट जगत ने आचरेकर के निधन पर शोक जताया

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (23:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत ने बुधवार को मशहूर क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक जताया। सचिन तेंदुलकर के कोच रहे आचरेकर का मुंबई में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 
 
दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि आचरेकर ने भारतीय क्रिकेट को अनमोल ‘नगीना’ दिया। उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा, ‘रमाकांच आचरेकर सर के  निधन पर मेरी श्रृद्धांजलि। सर ने भारतीय क्रिकेट को एक नगीना दिया।’
 
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘बीसीसीआई द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त गुरु रमाकांत आचरेकर के निधन पर संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने महान क्रिकेटर ही नहीं बनाए बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनने की भी शिक्षा दी। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अनमोल है।'
 
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने कहा, ‘आचरेकर सर के निधन के बारे में सुनकर दु:ख हुआ। मेरी श्रृद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति संवेदना।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख