Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान रॉयल्स के मालिक बेचेंगे हिस्सेदारी, बड़े व्यावसायिक घरानों के बोली लगाने की उम्मीद

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (09:41 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक अपनी टीम को 12वें सत्र से पहले वित्तीय रूप से मजबूती देने के लिए अपनी हिस्सेदारी का आधा हिस्सा बेचने को तैयार हैं। पता चला है कि फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिकों ने बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों से संपर्क किया है और अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के फैसले से अवगत कराया है। मनोज बडाले राजस्थान रॉयल्स के मूल मालिक हैं।


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि हां, राजस्थान रॉयल्स अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेच रहा है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को ही यह मिलेगा। हमने जो कुछ सुना है कि यह करीब 50 प्रतिशत होगा और देश के कुछ बड़े व्यावसायिक घराने इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक दिख रहे हैं।

अभी कुछ भी पुष्ट नहीं है, लेकिन आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स के पूर्व मालिक संजीव गोयनका इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक हैं हालांकि उनसे बात नहीं हो सकी है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख