Hanuman Chalisa

क्विंटन डि कॉक बने सीएसए के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Updated: रविवार, 14 मई 2017 (18:05 IST)
जोहानिसबर्ग। क्विंटन डि कॉक को यहां क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के पुरस्कार समारोह में देश का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। 
 
डि कॉक ने बीती रात इस समारोह में 4 अन्य पुरस्कार भी अपने नाम किए जिसमें दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार भी शामिल है। इसके अलावा उन्हें लोगों और साथी क्रिकेटरों के वोट में भी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 
 
हालांकि यह डि कॉक का 6ठा पुरस्कार है जिन्हें आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर भी चुना गया था लेकिन यह स्थानीय पुरस्कार नहीं है। इससे वे पिछले साल 6 पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले युवा कागिसो रबाडा की बराबरी करने से चूक गए। भारतीय मूल के केशव महाराज को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर का पुरस्कार मिला। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख