Daily Horoscope
✕

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

फिटनेस और अनुशासन कारणों से शॉ अगले रणजी मैच के लिये मुंबई टीम से बाहर

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (16:48 IST)
शीर्षक्रम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को फिटनेस और अनुशासनात्मक कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ अगले रणजी मैच के लिये मुंबई टीम से बाहर किया गया है।मैच अगरतला में 26 से 29 अक्टूबर के बीच होना है।

भारत के लिये 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 T20I मैच खेल चुके शॉ एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं।पृथ्वी भारतीय क्रिकेट टीम से 2021 से दूर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में खेला था।

समझा जाता है कि 24 वर्ष के शॉ टीम के अभ्यास सत्रों में नियमित रूप से भाग नहीं ले रहे और उनका वजन भी बढ गया है।कई फैंस के मन में चिंता भी थी कि साल 2018 के अंडर 19 विश्वकप विजेता कप्तान बच्चे जैसे लगते थे और अब 23 साल की उम्र में भी उनका यह हाल हो गया।

उनकी जगह बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अखिल हरवाडकर खेलेंगे।भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आराम दिया गया है जिन्होंने पिछले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ नौ विकेट से मिली जीत में सात रन बनाये थे।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख