Hanuman Chalisa
✕

प्रज्ञान ओझा की वापसी पर राहुल द्रविड़ बोले...

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2015 (23:01 IST)
चेन्‍नई। पूर्व कप्तान और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को प्रज्ञान ओझा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍हें आधी बाजू की कमीज पहनकर गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा।  ओझा ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट में छह विकेट लिए। 
द्रविड़ ने कहा, उन्‍हें आधी बाजू की कमीज पहनकर गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा।  उन्‍होंने चुनौती को स्वीकार करके यह दिखा दिया कि उनके पास छिपाने को कुछ नहीं है और वे आधी बाजू की कमीज पहनकर भी गेंदबाजी कर सकते हैं। 
 
उन्‍होंने दिखा दिया कि सुधरे एक्शन के साथ भी उसके आत्मविश्वास में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा, यह अच्छा संकेत है। उन्‍होंने भारत के लिए खेलते हुए काफी कामयाबी हासिल की है। अभी काफी क्रिकेट खेला जाना है और यूं ही प्रदर्शन करते रहने पर वे चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खीचेंगे।  ओझा के एक्शन को बीसीसीआई ने इस साल फरवरी में मंजूरी दे दी थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई