Daily Horoscope
✕

मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम को गले लगाया, गोल्फ कार में घुमाया

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (08:31 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोदी स्टेडियम एक बार फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की क्रिकेट डिप्लोमैसी का गवाह बना। मोदी और अल्बानीज का दौरा भारत और आस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल पूरे होने से जुड़े जश्न का हिस्सा है।
 
 
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्टेडियम के बाहर मोदी और अल्बनीज के बड़े बड़े पोस्टर लगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान एक लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं लेकिन इसका नाम बदलने के बाद से पहली बार वह यहां टेस्ट मैच देखेंगे।
 
मैदान पर इस समय 1 लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद हैं। यह भारत में एक रिकॉर्ड होगा। इससे पहले सर्वाधिक दर्शक ईडन गार्डंस पर क्रिसमस टेस्ट मैचों के दौरान (88000 से 90000) मौजूद थे। बाद में उसकी दर्शक क्षमता घटाकर 67000 कर दी गई थी।
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख