dharma sangrah
✕

पाकिस्तानी गेंदबाज इरफान पर प्रतिबंध, 10 लाख रु. जुर्माना

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2017 (22:16 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
               
पीसीबी ने पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले इरफान पर यह प्रतिबंध सट्टेबाज के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट को जानकारी नहीं देने के कारण लगाया गया है। इसके अलावा उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका गया है। इरफान पर प्रतिबंध लगने के बाद अब वे इस वर्ष जून में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे।
                
इरफान ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा, सट्टेबाज ने मुझसे दो बार मिलने की कोशिश की लेकिन यह मेरी गलती है कि मैंने इसकी जानकारी पीसीबी की भ्रष्टाचाररोधी इकाई को नहीं दी। यह मेरी गलती है। मैंने अपनी गलती मान ली है, लेकिन मैं किसी भी तरीके से स्पॉट फिक्सिंग या मैच फिक्सिंग में शामिल नहीं रहा हूं। 
        
34 वर्षीय इरफान को पीसीबी ने जांच के तहत पिछले महीने ही छह महीने के लिए निलंबित किया था, लेकिन अब जांच पूरी होने तक उन पर छह महीने और प्रतिबंध लगा दिया गया है। सात फुट लंबे इरफान ने पाकिस्तान के लिए अब तक चार टेस्ट, 60 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख