Hanuman Chalisa

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 में हराकर श्रृंखला जीती

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (12:30 IST)
अहमद शहजाद के 45 गेंदों में 53 रनों की मदद से पाकिस्तान ने चौथे टी-20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला 3-1 से जीत ली।
 
वेस्टइंडीज के 8 विकेट पर 124 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 19 ओवरों में 3 विकेट पर 127 रन बनाए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के लिए चाडविक वाल्टन ने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 40 रन बनाए।
 
1 विकेट पर 52 रनों के बाद वेस्टइंडीज ने 7 विकेट 83 रन पर गंवा दिए। हसन अली और शादाब खान ने 2-2 विकेट चटकाए और किफायती गेंदबाजी भी की। कार्लेस ब्रेथवेट ने निचले क्रम पर 24 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल 20 रन बनाकर मर्लेन सैमुअल्स का शिकार हुए। बाबर आजम ने 38 रन बनाए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख