Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान ने जीता पहला दिन-रात टेस्ट

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (10:20 IST)
दुबई। पाकिस्तान ने पहले दिन-रात क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां वेस्ट इंडीज को 56 रनों से हरा दिया और तीन मैंचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली।
 
 
 
ब्रावो ने 410 मिनट की पारी में 116 रन बनाए। ब्रावो के आठवें टेस्ट शतक में दस चौके और एक छक्का शामिल था। लेग स्पिनर यासिर शाह ने बेहतरीन कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। वेस्टइंडीज की टीम 289 रन पर आउट हो गई। 
 
जीत के लिए 346 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय वेस्टइंडीज को 27 ओवर में 83 रन चाहिए थे लेकिन ब्रावो के आउट होने के बाद कोई कमाल नहीं हो सका। 
 
बाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने देवेंद्र बिशू को आउट किया जबकि मिगुल कमिंस और शेनोन गैब्रियल रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने तीन और शाह ने दो विकेट लिए। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख