Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान ने श्रीलंका से जीती सीरीज, दानुष्‍का ने जड़ा शानदार शतक

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (22:06 IST)
कराची। पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका (SriLanka) के ओपनर दानुष्‍का गुणातिलका (Danushka Gunatilaka) की 133 रन की शतकीय पारी की मेहनत पर पानी फेरते हुए तीसरा और अंतिम वनडे बुधवार को 5 विकेट से जीतकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 297 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की पारी में 74 रन बनाने वाले आबिद अली को मैन ऑफ द मैच और बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

लक्ष्य बड़ा था लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने इसे आसान बना दिया और 10 गेंद पहले मैच समाप्त कर दिया। मैन ऑफ द मैच आबिद अली ने मात्र 67 गेंदों पर 10 चौके जमाते हुए 74 रन की शानदार आक्रामक पारी खेली। आबिद ने पहले विकेट के लिए फखर जमान के साथ 123 रन की ठोस साझेदारी की। जमान ने 91 गेंदों पर 76 रन में 7 चौके और एक छक्का लगाया।

बाबर आजम ने 26 गेंदों पर 31 रन, कप्तान सरफराज अहमद ने 33 गेंदों पर 23 रन, हैरिस सोहैल ने 50 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन और इफ्तिखार अहमद ने 22 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

इससे पहले श्रीलंका की पारी में दानुष्‍का गुणातिलका ने 134 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के के सहारे 133 रन बनाए, लेकिन उनका शानदार शतक टीम को जीत नहीं दिला सका। कप्तान लाहिरू तिरिमाने ने 36, मिनोद भानुका ने 36 और दासुन शनाका ने 43 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 50 रन पर 3 विकेट लिए।
Photo courtesy : Twitter

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख