Hanuman Chalisa

पाकिस्तान ने की 'भारत की नकल', इस टीम को दिया डे-नाइट टेस्ट का प्रस्ताव

रविवार, 8 दिसंबर 2019 (19:36 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला डे-नाइट प्रारूप में खेलने का प्रस्ताव दिया है।

भारत की मेजबानी में बांग्लादेश ने गत माह अपने टेस्ट इतिहास का पहला डे-नाइट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर गुलाबी गेंद से खेलकर इस प्रारूप की शुरुआत की थी, हालांकि वह यह मुकाबला तीन दिन में ही हार गया था। अब पाकिस्तान ने भी भारत की ही तरह बांग्लादेश से डे-नाइट टेस्ट प्रारूप में खेलने का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तान ने कराची में गुलाबी गेंद से खेलने का प्रस्ताव दिया है।

बांग्लादेश को पाकिस्तान की मेजबानी में दो टेस्ट और तीन ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है, हालांकि बीसीबी अभी अपनी सरकार से इस सीरीज के लिए सुरक्षा समीक्षा की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है जिसके बाद ही बांग्लादेश पाकिस्तान में खेलने की पुष्टि करेगा।

पाकिस्तान अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेल चुका है। वह एक दशक बाद अपनी जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलेगा।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख