Hanuman Chalisa

इंग्लैंड का तेज गेंदबाज स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे से बाहर

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (16:45 IST)
लंदन। इंग्लैंड का तेज गेंदबाज ओली स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे में नहीं खेल पाएंगा। रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद से स्टोन की पीठ के निचले हिस्से में जकड़न है। बारबाडोस में कराए गए स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में वह नहीं खेल पाएंगे। 

 
स्टोन ने तीन मैचों की श्रृंखला में टेस्ट पदार्पण की उम्मीद लगाई थी लेकिन वारविकशर के इस तेज गेंदबाज को पांच दिवसीय क्रिकेट में आगाज का इंतजार करना होगा। 
 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, स्कैन के बाद पता चला कि ओली स्टोन की पीठ में चोट है। वह इस हफ्ते के अंत में कैरेबियाई सरजमीं से स्वदेश लौट आएगे और फिर यहां और परीक्षण कराएगे।  

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख