manglik dosh calculator
✕

वनडे क्रिकेट मुकाबले में अर्द्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने कुशल

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (16:02 IST)
काठमांडू। नेपाल के कुशल मल्ला एकदिवसीय क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज कुशल ने विश्व कप लीग के दूसरे मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ शनिवार को 51 गेंद में 50 रन बनाए और इस तरह वह वनडे में अर्द्धशतक तक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। कुशल की उम्र 15 साल 340 दिन है। 
 
उन्होंने हमवतन रोहित कुमार पोदेल का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 16 साल 146 दिन की उम्र में पिछले साल यूएई के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ा था। भारत के लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ जब अर्द्धशतक लगाया था तो उनकी उम्र 16 वर्ष 214 दिन थी।

कुशल ने नेपाल के लिए तीन ट्वंटी-20 मुकाबले खेले हैं। उनकी अर्द्धशतकीय पारी के दम पर नेपाल ने अमेरिका को हराया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख