Bhai Dooj
✕

टीम में चयन मेरे हाथ में नहीं: राहुल

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2016 (13:49 IST)
बासेटेरे। भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल वेस्टइंडीज दौरे पर अभ्यास मैचों में कमाल के प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं लेकिन टेस्ट सीरीज में चुने जाने को लेकर उनका मानना है कि चयन उनके नियंत्रण में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इसके बारे में सोचने के बजाय हाथ आए मौकों को भुनाना चाहते हैं।



दो अभ्यास मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके ओपनिंग बल्लेबाज राहुल को 21 जुलाई से एंटीगा में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा है। टेस्ट कप्तान विराट कोहली की पसंद राहुल हालांकि चयन को लेकर खास चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'चयन तो मेरे नियंत्रण में नहीं है। बतौर खिलाड़ी हमें खुद को तैयार करना है और जो मौका हाथ आये उसे भुनाना है। 
 
यह मेरे और टीम के लिए भी अच्छा होगा।' दूसरे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन राहुल 64 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड आउट हुए। इससे पहले दो दिवसीय अभ्यास मैच में भी उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपने प्रदर्शन में काफी निरंतरता दिखा रहे राहुल ने कहा, 'पहले टेस्ट में अभी भी एक सप्ताह का समय बचा है और आने वाले कुछेक दिनों में पता चलेगा कि कौन खेल रहा है। मैं इस बात को लेकर परेशान नहीं हूं। जो होना है वह तो होगा ही।'

ओपनिंग बल्लेबाज ने कहा, 'हम यहां काफी पहले आये क्योंकि इन परिस्थितियों में खुद को ढालना चाहते थे। मैंने पिछली दो पारियों में जैसा खेला है मैं उससे खुश हूं। इससे मुझे यहां की गर्म परिस्थितियों में खुद को ढालने में मदद मिली है। यहां की पिचें मुश्किल हैं जिनपर रन बनाना आसान नहीं है। टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में हमारा प्रदर्शन काफी मददगार साबित होगा। मुझे लगता है कि मैं सीरीज के लिए काफी तैयार हूं।' (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख