• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Newzeland team, women cricket, Indian team
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 जून 2015 (16:45 IST)

न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराया

न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराया - Newzeland team, women cricket, Indian team
बेंगलुरू। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले शुक्रवार को  यहां 50 ओवर के अभ्यास मैच में भारत 'ए' को 97 रन से हराया।
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूजी बेट्स (45) और कैटी परकिन्स (45) की पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 256 रन बनाए।
 
भारत ए की तरफ से ऑफ स्पिनर प्रीति बोस, सुश्री प्रधान और लेग स्पिनर देविका वैद्य ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारतीय टीम 159 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से प्रिया पूनिया ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मोर्ना नीलसन ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए।(भाषा)