dharma sangrah
✕

भारतीय जमीन पर BGT जीतने से पहले संन्यास नहीं लेगा यह कंगारू स्पिनर

संन्यास से पहले भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं लियोन

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (12:44 IST)
आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर नाथन लियोन का टेस्ट क्रिकेट से निकट भविष्य में संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं।सैतीस वर्ष के आफ स्पिनर लियोन ने आस्ट्रेलिया के लिये 138 टेस्ट में 556 विकेट लिये हैं । भारत के खिलाफ उन्होंने 32 टेस्ट खेलकर 130 विकेट चटकाये हैं लेकिन भारत में कभी भी श्रृंखला नहीं जीत सके।

आस्ट्रेलिया की हर जीत के बाद यह गीत ‘ अंडरनीथ द सदर्न क्रॉस’ गाया जाता है जो सांग मास्टर शुरू करता है। रॉड मार्श ने यह परंपरा शुरू की और पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी ने लियोन को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।लियोन ने कहा ,‘‘ मैने 12 साल तक यह जिम्मेदारी निभाई। यह मेरे कैरियर की बड़ी उपलब्धि रही लेकिन इसे छोड़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं।’’(भाषा)

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख