Hanuman Chalisa
✕

श्रीनिवासन ने बीसीसीआई एसजीएम में शिरकत की

Updated: रविवार, 25 जून 2017 (16:08 IST)
मुंबई। एन. श्रीनिवासन ने रविवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ विभिन्न राज्य संघों की बैठक में शिरकत की जिसमें उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का प्रतिनिधित्व किया।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रविवार सुबह 10.45 बजे बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे और बैठक से 12.30 बजे बाहर निकले। हालांकि उन्होंने इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने भी श्रीनिवासन के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली दोपहर में बैठक के लिए आए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख