Daily Horoscope
✕

बांग्लादेश के वनडे कप्तान की आम चुनाव में भारी जीत

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (18:13 IST)
ढाका। भारतीय क्रिकेटरों के देखा देखी दूसरे देशों के क्रिकेटर भी राजनीति के अखाड़े में कूदने लगे हैं। बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने 11वें आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की और वह सांसद बने देश के पहले सक्रिय क्रिकेटर बन गए।
 
 
नरेल टू संसदीय क्षेत्र से अवामी लीग के उम्मीदवार मुर्तजा को 274,418 वोट मिले जबकि जतिया ओकिया फ्रंट गठजोड़ के उम्मीदवार फरीदुज्जमान फरहद को 8006 वोट पड़े।
 
मुर्तजा को 96 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। वह नईमुर रहमान दुरजाय के बाद सांसद बनने वाले दूसरे क्रिकेट कप्तान हो गए हैं। मशरेफ मुर्तजा ने कहा कि भले ही मैंने राजनीति के मैदान में भारी जीत दर्ज की है लेकिन मैं हमेशा क्रिकेटर पहले रहूंगा, बाद में राजनीतिज्ञ। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख