ramcharitmanas

MSK Prasad की अगुवाई वाली चयन समिति का कार्यकाल खत्म, नई समिति का होगा गठन

Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2019 (20:29 IST)
मुंबई। एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) की अ‍ध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति का चार साल का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्पष्ट किया है कि आप अपने कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते। अब भारतीय टीम को चुनने के लिए नई चयन समिति का गठन होगा।
 
प्रसाद का कार्यकाल समाप्त होने का मतलब है कि गांगुली की अगुवाई वाला बीसीसीआई पुराने संविधान के अनुसार चल रहा है, जिसमें चयन समिति के लिए अधिकतम कार्यकाल 4 साल का था। संशोधित संविधान में अधिकतम पांच साल के कार्यकाल का प्रावधान है।
 
प्रसाद और गगन खोड़ा को 2015 में नियुक्त किया गया था जबकि जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी 2016 में चयन समिति से जुड़े थे लेकिन बीसीसीआई प्रमुख ने साफ किया कि समिति का कोई भी सदस्य बरकरार नहीं रहेगा।
 
गांगुली ने बीसीसीआई की 88वीं वार्षिक आम बैठक के बाद कहा, कार्यकाल समाप्त हो गया है। आप कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते। उन्होंने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा, हम चयनकर्ताओं का कार्यकाल तय करेंगे। हर साल चयनकर्ताओं की नियुक्ति करना सही नहीं है।
 
भारतीय टीम ने 5 सदस्यीय पैनल के कार्यकाल के दौरान अच्छी सफलताएं हासिल की लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम अनुभव के कारण उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख