kundali milan
✕

धोनी ने अभ्यास शुरू किया, लेकिन वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं

Updated: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (18:45 IST)
नई दिल्ली। 9 जुलाई में इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) के बाद करीब 4 माह से क्रिकेट मैदान से दूर रहने के बाद जैसे ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास करना प्रारंभ किया, वैसे ही लगा कि एक बार फिर वे टीम इंडिया के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन इन संभावनाओं को बीसीसीआई ने नकार दिया है। 
 
धोनी ने अपने गृहनगर रांची में नेट पर अभ्यास शुरू कर लिया है लेकिन इस करिश्माई पूर्व कप्तान के अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में खेलने की संभावना नहीं है। 
 
धोनी ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। उन्होंने गुरुवार को रांची में  जेएससीए स्टेडियम में नेट पर अभ्यास कर वापसी की उम्मीद जगा दी है। 
 
हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए अनुपलब्ध ही रहेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, वह वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख