dharma sangrah
✕

टेस्ट के लिए कभी यूनिस की अनदेखी नहीं की : मोइन खान

Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2014 (19:51 IST)
कराची। पाकिस्तान के मैनेजर और मुख्य चयनकर्ता मोइन खान ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर किया गया था और वे हमेशा टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में थे।
 
मोइन ने अबुधाबी से कहा, मैं हमेशा के लिए इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमने सिर्फ वनडे श्रृंखला के लिए यूनिस की अनदेखी की क्योंकि हमने सोचा कि उनकी फार्म इस प्रारूप के लिए काफी अच्छी नहीं है, लेकिन यह बात गलत है कि अपनी योजनाओं ने हमने पूरी तरह उनकी अनदेखी की। 
 
मोइन ने कहा, यूनिस टेस्ट श्रृंखला के लिए हमेशा हमारी योजनाओं का हिस्सा थे और अपने प्रदर्शन से उन्‍होंने साबित किया है कि एक सीनियर खिलाड़ी क्या हासिल कर सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट जगत में उनके समय काफी विवाद पैदा हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यूनिस की अनदेखी की गई थी।
 
यूनिस ने भी उन्‍हें सम्मान नहीं देने के लिए चयनकर्ताओं पर निशाना साधा था और इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पिछले 18 महीने में सिर्फ एक वनडे खेला है। मोइन ने हालांकि जोर देकर कहा कि यूनिस के खिलाफ चयनकर्ताओं का कोई निजी एजेंडा नहीं है। (भाषा) 
 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)