suvichar
✕

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 'बल्ला टांगा'

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (20:20 IST)
अबुधाबी। पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने मंगलवार को यहां कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
 
 
इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जमाया था लेकिन इसके बाद  वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाये हैं। 
 
हफीज ने कराची में 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अबुधाबी में चल रहा टेस्ट उनका 55वां मैच है। उन्होंने अब तक 3644 रन बनाए हैं, जिसमें दस शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल हैं। 
 
हफीज ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख