dharma sangrah
✕

आमिर को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले फिट हो जाने की उम्मीद

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (22:53 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को यहां 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी की उम्मीद है।
तेज गति से गेंद डालने में माहिर आमिर को पहले ब्रिसबेन टेस्ट में घुटने में चोट लग गई थी और उनके दूसरे टेस्ट में न खेलने के कयास लगाए जाने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 39 रन से जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
 
पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच एंडी फ्लावर ने आमिर के खेलने के बारे कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय उनके नेट पर प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उनकी चोट में दर्द है लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि वे दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे। पाकिस्तान को पहले टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी में विफल रहने वाले कप्तान मिसबाह उल हक से भी दूसरे टेस्ट में बेहतर करने की उम्मीद है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख