Hanuman Chalisa
✕

IND vs ENG Test : मोईन अली और जेम्स पोर्टर इंग्लैंड टेस्ट टीम से रिलीज

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (12:53 IST)
बर्मिंघम। मोईन अली और जेम्स पोर्टर को इंग्लैंड टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है और अब वे इस हफ्ते होने वाले टी20 ब्लास्ट मैचों में क्रमश: वोरेस्टरशर और एसेक्स के लिए खेलने के लिए स्वतंत्र होंगे। 
 
 
दोनों खिलाड़ियों को शुरू में इंग्लैंड की भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में चुना गया था। इंग्लैंड ने बुधवार को अंतिम एकादश की पुष्टि की जिसमें कलाई के स्पिनर आदिल राशिद को तरजीह देते हुए आफ स्पिनर मोईन अली को टीम में जगह नहीं दी गई। 
 
राशिद को टीम में लिए जाने पर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं भारत के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच में तीन विकेट चटकाने वाले पोर्टर को टेस्ट पदार्पण के लिए लंबा इंतजार करना होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख